अप्रैल,27,2024
spot_img

बिहार चुनाव: शराब पीकर चालक औरंगाबाद में जवानों को लेकर निकला चुनाव ड्यूटी पर…ये हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

ये बिहार का चुनाव है। अब आप बिहार चुनाव उस शराब की करतूत सुनेंगे जिसके लिए नीतीश सरकार इन दिनों फिर निशाने में हैं। मगर, यहां तो उलट है साहेब। यहां तो चुनाव ड्यूटी पर चल रही बस के चालक साहेब ही नशे में घुत थे। क्या, बस खुलने से पहले किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया या यह लापरवाही की हद है। शुक्र है जवानों की जान नहीं गई ब र्ना…पूरी खबर चौंकाती है, शर्मसार भी करती है, शराब पर बावेला मचाने वाली सरकार पर सवाल भी खड़े करती है। मामला औरंगाबाद का है।

औरंगाबाद,देशज न्यूज। देव थाना क्षेत्र के देव-अम्बा पथ पर सिंचाई कॉलोनी के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बस पलट गई। बस में सैप जवान सवार थे। घटना में आठ जवान घायल हो गए हैं। दुर्घटना का कारण बस चालक का शराब के नशे में धुत्त होना बताया जा रहा है।

घायल जवानों में नरेश ठाकुर, दयाराम प्रसाद, मिथिलेश राय, जीपी सिंह, एपी पाल, दीपचंद राय, तपेश्वर कुमार शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो की मदद से सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची देव थाना पुलिस ने सभी घायल जवानों को उपचार के लिये स्थानिय अस्पताल में भेजा। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

पुलिस के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर कल 28 अक्टूवर को प्रथम चरण का मतदान होना है। मतदान को लेकर पुलिस बलों की अलग अलग जगहों पर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में देव प्रखंड के ढिबरा थाना में तैनात सैप के जवान बस से अपनी ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन जा रहे थे।

इसी बीच बस का चालक चट्टी बाजार में गाड़ी रोककर कहीं चला गया और उधर से शराब के नशे में धुत्त होकर लौटा। गाड़ी चलाने के दौरान जवानों ने चालक को बस धीरे-धीरे चलाने की हिदायत दी, बावजूद इसके चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाना शुरू कर दिया। गाड़ी जैसे ही सिंचाई कॉलोनी के पास पहुंची कि बिजली के खंभे से टकराते हुए पलट गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

 

गाड़ी पलटने से सैप के आठ जवान घायल हो गए। थानाध्यक्ष  वंकेटेश्वर ओझा ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआइ जायेंद्र भारती को मौके पर भेजा गया। सभी जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर भेज दिया गया है। जवानों का सामान और हथियार भी सुरक्षित हैं, जबकि चालक मौके से फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें