अप्रैल,24,2024
spot_img

बिहारशरीफ में सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ 21 मार्च । जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के अकुरी मोड़ के पास रविवार की सुबह सड़क के किनारे खड़ी दो महिला को ट्रैक्टर ने कुचल दिया,जिससे एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शोभापुर गांव निवासी महिला शांति देवी अपने साथी सोनी देवी के साथ बच्चे की नामांकन के लिए विद्यालय की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने दोनों महिला को कुचल दिया। जिससे शांति देवी की मौत मौके पर ही हो गई।वहीं दूसरी सोनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजनों ने घटना से आक्रोशित होकर राजगीर इस्लामपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर खुदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया है।वही मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार की राशि दिलाने के बाद आपदा प्रबंधन के तहत अन्य मुआवजा दिलाने की घोषणा के बाद जाम को हटाया गया। खुदाबंदपुर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया वही गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पद्मश्री Shivan Paswan पद्मश्री Shanti Devi...गोदना पेंटिंग का नव अध्याय अब तेरे नाम से शुरू...शिवन-शांति...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें