अप्रैल,26,2024
spot_img

BiharElection: बिहार में बनेगी NDA सरकार,10 नवंबर की सुबह तक खुशी मना लें तेजस्वी :BJP

spot_img
spot_img
spot_img

अब आपके नाम, दीप जलेंगे चारों धाम। सुख, शांति, समृद्धि आएगी घर बैठे। 🙏🏻🕉 कीजिए, मनोरथ पूर्ण। रंगीन दीपोत्सव के धनतेरस पर छलकेगा आस्था। ☀️ जलाइए, अपने इच्छित धाम में नव दीप। 🪔 देशज टाइम्स लेकर आया है इस दिवाली आपके लिए बेहद आध्यात्मिक खास। 🔱🙏🏻 लिंक पर क्लिक कर कोरोनाकाल मैं अपने पसंद के धाम में जलाएं इस धनतेरस पवित्र, असंख्य दीप। 🪔 👇🏻 https://bhagwaanji.com/diwali/?ref=diya20204 #Diwali2020

पटना, देशज न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन (Mahagathbandhan) को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन बीजेपी (BJP) को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में आएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Syed Shahnawaz Hussain) ने सोमवार को दावा करते हुए कहा कि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है, तेजस्वी 10 नवंबर की सुबह तक खुशी मना लें।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

एक्जिट पोल में जताए गए अनुमानों को खारिज करते एनडीए के नेताओं का दावा है, नतीजे एनडीए के पक्ष में आएंगे। 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक यह तय हो जाएगा कि बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे।

शाहनवाज हुसैन ने 2015 के बिहार चुनाव के एक्जिट पोल का उल्लेख करते कहा,उस समय अधिकांश अनुमानों में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया था जबकि उस वक्त जनता दल यूनाइटेड एनडीए का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा, “उस वक्त एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। इसके अलावा अन्य कई मौकों पर भी एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान गलत साबित हुए हैं। इसके पीछे की वजह एग्जिट पोल करने वाले का सैंपल साइज राज्य की आबादी के हिसाब से काफी छोटा होता है। इसलिए उसमे वास्तविकता नहीं आ पाती है।”

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें