अप्रैल,26,2024
spot_img

दिल्ली से समस्तीपुर जा रहे मजदूर मुजफ्फरपुर में चलती बस से गिरे, 5 जख्मी,1गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। दिल्ली से समस्तीपुर लौट रहे प्रवासी मजदूर बस सेगिर पड़े।  इससे उन्हें गहरी चोटें आईं हैं। हादसे में पांच मजदूरों की जान बच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी एक चलती बस से एनएच 28 पर गिर गए। इससे मजदूरों को गहरी चोटें आई हैं। सभी समस्तीपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली से आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

इनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, हद उस समय हो गई जब घटना स्थल पर तैनात ब्रम्हपुरा थाना पुलिस का गश्ती दल सबकुछ देखते हुए फरार हो गया।

बताया जाता है  कि दिल्ली से एक मजदूरों का जत्था जैसे-तैसे मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर पहुंचा था, वहां से सभी समस्तीपुर के लिए निकले।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Ladniya News | लदनियां में गेहूं के भूसे में लगी आग में 70 साल के बुजुर्ग कृषक की जिंदा जलकर मौत

इसी बीच मोतीहारी की ओर से एक बस आई, जिसे वहां मौजूद पुलिस वालों ने रोककर सभी मजदूरों को  बस पकड़ाने की कोशिश की लेकिन रुकने से पहले ही चलती बस की ओर सभी मजदूर लपक पड़े।

मगर बस रुकी नहीं। दौड़कर कई मजदूर बस पर लटक गए। ड्राइवर ने यह सब देखने के बाद भी बस की रफ्तार को तेज कर दिया जिससे लटके हुए लोग रोड पर खड़ी एक दूसरी बस से टकरा गए। नीचे गिर गए। चलती बस से गिरने से इन मजदूरों को काफी चोट आईं हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का...पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें