अप्रैल,27,2024
spot_img

लोजपा सुप्रीमो चिराग ने लिखा नीतीश को पत्र, सुशांत की खुदकुशी में हस्तक्षेप करें

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले के गुनहगारों पर कार्रवाई की मांग की है। लोजपा अध्यक्ष ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप कर महाराष्ट्र सरकार से बात करने की अपील की है। चिराग ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसे हालात पैदा किए, जिसके कारण सुशांत को खुदकुशी करनी पड़ी, उनको सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले से बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है, जिसके अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा रखने वाले लोग बाहर से आने वाली प्रतिभाओं के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत को बीते रविवार को उनके मुंबई स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है।

छोटे परदे से अपने करियर की शुरूआत करने के बाद बड़े रूपहले परदे पर क्रिकेटर एमएस धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से काफी शोहरत पाई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| ट्रक का कहर...रफ्तार बनकर Auto पर टूटा...एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचला, Condition Critical, हद यह, Ambulance में था Oxygen खत्म... परिजनों ने काटा बवाल

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें