अप्रैल,20,2024
spot_img

बेगूसराय में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या कर हथियार लहराते हुए फरार

spot_img
spot_img
बेगूसराय, 01 अप्रैल। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेगूसराय जिला मुख्यालय के सिंघौल ओपी क्षेत्र स्थित नागदाह की है।।(youth shot dead in begusarai) मृतक की पहचान नागदाह निवासी रामपुकार महतों के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| बासोपट्टी विद्यालय की रसोईया पवित्री की मिली खेत से लाश...Body पर हथियार के जख्म...Suspicion की मिस्ट्री@ Murder After Rape?
परिजनों ने बताया कि बंटी देर शाम अपने घर पर था, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत youth shot dead in begusarai घोषित कर दिया।
सिंघौल ओपी की पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक बंटी भी संदिग्ध किस्म का युवक था। आर्म्स एक्ट के मामले में करीब दो माह पहले ही जेल से बाहर youth shot dead in begusarai आया था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें