अप्रैल,19,2024
spot_img

बेगूसराय में सरकारी विद्यालय में फंदे से लटकी मिली वार्डन की लाश

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित मुजफ्फरा में चल रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के वार्डन की फंदे से लटकी लाश रविवार को पुलिस ने बरामद किया है। लाश प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे में लटकी हुई थी। मृतका रिंकू देवी है। रिंकू देवी बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित इस विद्यालय में करीब आठ वर्षों से वार्डन के रूप में कार्यरत थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

 

रविवार को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो एक अन्य शिक्षक ने आवाज लगाई, जिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद खिड़की से झांक कर देखने पर फंदे से उसे लटका देखा गया। शिक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया तथा छानबीन में जुटी हुई है।

 बताया जा रहा है कि विद्यालय में अभी बच्चे नहीं रहे थे, लेकिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई थी। मृतिका के तीन बच्चे हैं और पति से तलाक लेने के बाद वह बच्चों को अपने मायके असुरारी में रखती थी। खुद सरकार के इस आवासीय विद्यालय में वार्डन के रूप में कार्यरत थी और विद्यालय में रहती थी।
पुलिस हत्या एवं आत्महत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। रिंकू देवी की जिस कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटकी लाश मिली है, वह पंखा काफी ऊंचाई पर था। लाश की स्थिति देखकर आशंका यह भी जताई जा रही है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया हो।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें