अप्रैल,25,2024
spot_img

vaishno devi- वैष्णो देवी जाने के लिए समस्तीपुर से ट्रेन सेवा 17 दिसंबर से शुरू

spot_img
spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज न्यूज । माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जम्मू और बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए कश्मीर जाने वाले लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोरोना के कारण बंद किए गए रेल सेवा को क्रमवार तरीके से शुरू कर रहे रेल मंत्रालय ने बरौनी के रास्ते भागलपुर से जम्मू तवी तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है।
यह ट्रेन 15 दिसम्बर से प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से भागलपुर तथा 17 दिसम्बर से प्रत्येक गुरुवार को भागलपुर से जम्मूतवी जाएगी। train service go to vaishno devi is starting।

05097 प्रत्येक गुरुवार को रात में 23:55 बजे भागलपुर से चलकर 00:17 बजे सुल्तानगंज, 1:02 बजे जमालपुर, 2:40 बजे क्यूल, 4:40 बजे बरौनी, 5:55 बजे समस्तीपुर, 6:55 बजे मुजफ्फरपुर, 7:55 बजे हाजीपुर, 8:10 बजे सोनपुर, 9:43 बजे छपरा, 10:40 बजे सिवान, 11:25 भटनी, 11:48 बजे देवरिया, 13:45 बजे गोरखपुर, 14:59 बजे बस्ती, 16:45 बजे गोण्डा, 19:40 बजे लखनऊ, 22:20 बजे शाहजहांपुर, 23:21 बजे बरेली, 00:57 बजे मुरादाबाद, 2:58 बजे लक्सर, 3:19 बजे रुड़की, 4:15 बजे सहारनपुर, 4:51 बजे यमुनानगर जगधरी, 05:44 बजे अंबाला कैंट, 7:30 बजे लुधियाना, 8:35 बजे जालंधर कैंट, 10:30 बजे पठानकोट कैंट तथा 11:04 बजे कठुआ होते हुए दिन में 13:00 बजे जम्मूतवी पहुंच जाएगी।train service go to vaishno devi is starting।
वापसी में प्रत्येक मंगलवार को जम्मूतवी से रात 22:45 बजे चलकर 23:45 बजे कठुआ, 00:25 बजे पठानकोट कैंट, 2:20 बजे जालंधर कैंट, 3:20 बजे लुधियाना, 05:17 बजे अंबाला कैंट, 6:07 बजे यमुनानगर जगधरी, 6:50 बजे सहारनपुर, 7:36 बजे रुड़की, 7:58 बजे लक्सर, 10:05 बजे मुरादाबाद, 11:38 बजे बरेली, 12:45 बजे शाहजहांपुर, 15:20 बजे लखनऊ, 17:30 बजे गोण्डा, 18:45 बस्ती, 20:40 बजे गोरखपुर, 21:51 बजे देवरिया, 22:16 बजे भटनी, 23:00 बजे सिवान, 00:40 बजे छपरा, 1:58 बजे सोनपुर, 2:05 बजे हाजीपुर, 3:00 बजे मुजफ्फरपुर, 4:00 बजे समस्तीपुर, 5:15 बजे बरौनी, 7:15 बजे क्यूल, 8:20 बजे जमालपुर तथा 8:53 बजे सुल्तानगंज होते हुए सुबह में 9:55 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी।train service go to vaishno devi is starting।
इस ट्रेन के चलने से लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को ना केवल वैष्णो देवी के दर्शन और कश्मीर की सैर के लिए जाना आसान हो जाएगा। बल्कि, ऊनी कपड़े की सबसे बड़ी मंडी माने जाने वाले लुधियाना से कपड़ा लाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को भी आसानी होगी। वही, देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।train service go to vaishno devi is starting।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Harlakhi News। बासोपट्टी SBI से कैश लेकर लौट रहे CSP संचालक की पत्नी और पुत्र से बड़ी लूट, बाइक सवार अपराधी 1 लाख लूटकर फरार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें