अप्रैल,19,2024
spot_img

बेगूसराय के बहियार में हल्की की रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, कह रहे परिजन, हत्या का कारण बताए पुलिस, हमें तो न्याय चाहिए

spot_img
spot_img
बेगूसराय। जिले में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है तथा किसानों में दहशत का माहौल है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। मृतक की पहचान बहुआरा निवासी किसान जवाहर सहनी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि जवाहर सहनी खेती करते थे और बहियार में हल्दी की रखवाली कर रहे थे। रात में हम लोग खाना पहुंचा कर आए थे। आज शुक्रवार की सुबह जब खेत पर गए तो उन्हें मरा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि किसी से दुश्मनी नहीं थी।
घटना का क्या कारण है यह पुलिस बताए, हम लोगों को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस हत्यारे को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे, उचित न्याय मिलना चाहिए। इधर हत्या के बाद किसानों के बीच दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें