मार्च,28,2024
spot_img

आसान हुआ देवघर जाना, प्रत्येक सोमवार को चलेंगी स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-मिथिलांचल कहेगा बोलबम

spot_img
spot_img
बेगूसराय, 09 दिसम्बर (हि.स.)। कोरोना के कारण बंद हुए रेल यातायात को अब विभाग क्रमशः सुचारू करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बरौनी के रास्ते देवघर एवं कोलकाता जाने वाले मिथिला के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जिसमें 03135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक 12 दिसम्बर से प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से जयनगर के लिए तथा 03136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को जयनगर से कोलकाता के लिए चलेगी। special train will run on every monday।

03135 कोलकाता से रात में 20:55 बजे खुल कर 21:37 बजे नैहाटी जंक्शन, 22:15 बजे बंडेल, 23:20 बजे वर्धमान, 00:15 बजे दुर्गापुर, 1:12 बजे आसनसोल जंक्शन, 1:35 बजे चितरंजन, 2:21 बजे मधुपुर जंक्शन, 2:51 बजे जसीडीह जंक्शन, 4:15 बजे झाझा, 4:49 क्यूल जंक्शन, 6:30 बजे बरौनी जंक्शन, 8:05 बजे समस्तीपुर जंक्शन, 9:00 बजे दरभंगा जंक्शन, 9:21 बजे सकरी जंक्शन तथा 9:45 बजे मधुबनी होते हुए सुबह 10:45 बजे जयनगर पहुंच जाएगी। special train will run on every monday।
वापसी में सोमवार को यह ट्रेन 03136 बनकर दिन में 12:42 बजे जयनगर से खुलेगी तथा 13:09 बजे मधुबनी, 13:26 बजे सकरी जंक्शन, 14:05 बजे दरभंगा जंक्शन, 15:33 बजे समस्तीपुर जंक्शन, 16:50 बजे बरौनी जंक्शन, 18:30 बजे क्यूल जंक्शन, 19:35 बजे झाझा, 20:12 बजे जसीडीह जंक्शन, 20:42 बजे मधुपुर जंक्शन, 21:20 बजे चितरंजन, 22:50 बजे आसनसोल जंक्शन, 23:25 बजे दुर्गापुर जंक्शन, 1:04 बजे वर्धमान, 2:13 बजे बंडेल तथा 2:38 बजे नैहाटी होते हुए सुबह 3:50 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। special train will run on every monday।
इस ट्रेन के शुरू होने से बरौनी जंक्शन से यात्रा करने वाले श्रद्धालु जहां ससमय देवघर पहुंच जाएंगे और वापसी में उन्हें आसानी होगी। वहीं, कोलकाता से मार्केटिंग करने वाले व्यापारियों को भी काफी सुविधा और समय की बचत होगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें