अप्रैल,16,2024
spot_img

गंगाजल के बाद BIHAR में बिकने लगी गंगोट, भाव है 40 रुपए किलो, जानिए कहां-कहां जाती मिट्टी

spot_img
spot_img
सिमरिया में स्नान करने के लिए आने वाले मिथिला क्षेत्र समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी के अलावा नेपाल के लोग और समय-समय पर छोटे जहाज से आने वाले विदेशी पर्यटक भी इस मिट्टी को अपने घर ले जाते हैं। घर में स्थापित होने वाले भगवान का पिंडी इसी मिट्टी से बनता है। गंगा के क्षेत्र से अत्यधिक दूरी में रहने वाले श्रद्धालु गंगा के मिट्टी को अपने घर में रख पूजन करते हैं। पहले लोग खुद से स्नान करने के बाद गंगा से मिट्टी निकालते थे, लेकिन अब उनकी जीवन शैली बदल रही है।

बेगूसराय, देशज न्यूज। सनातन संस्कृति और (sale started of ganges soil in simariya) प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद में जीवनदायिनी कही जाने वाली मां गंगा, सिर्फ जीवनदायिनी, पापनाशनी और मोक्षदायिनी ही नहीं है, बल्कि रोजगार दायिनी भी है। हिमालय से गंगा सागर तक गंगा के बेसिन में बसे 40 करोड़ से अधिक लोग किसी ना किसी रूप से गंगा से फायदा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Supaul News | बंधन बैंककर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग करते पहुंचे थे अपराधी

भारतीय डाक विभाग गंगाजल का बड़े पैमाने पर बिक्री कर रहा है। इसके अलावा गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हजारों लोग बोतल एवं डब्बा में भरकर गंगाजल बेच रहे हैं। गंगा से निकाला गया मिट्टी (स्थानीय भाषा में गंगौट) 40 रुपया किलो बिक रहा है।

बेचने के लिए रखा गया गंगा की मिट्टी
बेचने के लिए रखा गया गंगा की मिट्टी

गंगा के अंदर का गीला बालू 30 रुपए किलो तथा गंगा के बाहर का सूखा (sale started of ganges soil in simariya)  बालू 20 रुपए किलो बिक रहा है। हालांकि यह खुदरा भाव है, थोक में लेने पर कुछ छूट भी दिया जाता है। बिहार के गंगा घाटों में से प्रमुख सिमरिया में बड़े पैमाने पर गंगा के बालू और मिट्टी की बिक्री हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Accident News | Patna Metro में काम कर रहे JCB की Auto से टक्कर, 7 लोगों की मौत

यहां 50 से अधिक परिवार इस धंधा में लगे हुए हैं। परिवार के पुरुष सदस्य गंगा से गीली मिट्टी निकालते हैं उसके बाद अन्य सदस्य करीब पांच-पांच सौ ग्राम का गोला बनाकर सुखाते हैं (sale started of ganges soil in simariya) और सुखाने के बाद बेचा जाता है।

यहां आने वाले लोग गंगा से मिट्टी निकालने में खुद का परिश्रम करने के बदले स्थानीय लोगों की ओर से निकाल कर रखे गए सुखी मिट्टी ही खरीद कर ले जाते हैं। वहीं कुछ लोग घर में भूजा sale started of ganges soil in simariya भुंजने तथा अन्य देव कर्मों के लिए गंगा का बालू खरीद कर ले जा रहे हैं। बालू बेचने वाले स्थानीय लोग एक किलो एवं दो किलो बालू पॉलिथीन में पैक कर बेच रहे हैं।

 गंगा किनारे गंगा की मिट्टी बेच रहे विभा देवी, जूली देवी, रामोतार निषाद आदि ने बताया कि पानी के अंदर से मिट्टी निकालने में लोगों को काफी परेशानी होती है। हम लोग मां गंगा के पुराने सेवक हैं, लोगों (sale started of ganges soil in simariya) की मांग को देखते हुए मिट्टी निकालकर बेचते हैं। माता गंगा करोड़ों लोगों को रोजी रोजगार दिए हुए हैं, हम भी कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। अपने जीविकोपार्जन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह धंधा कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें