अप्रैल,26,2024
spot_img

लखीसराय पुलिस का सिरदर्द 50 हजार का इनामी अपराधी निशांत बेगूसराय में गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, 21 मार्च। लखीसराय पुलिस के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी जैतपुर निवासी निशांत कुमार उर्फ कारेलाल को शनिवार की रात पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बेगूसराय पुलिस को यह सफलता नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले से मिली है। निशांत के साथ उसके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है, चर्चा हथियार बरामद होने की भी है लेकिन पकड़े गए अपराधी एवं हथियार के संबंध में छानबीन जारी रहने के कारण पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Sitamarhi News | सुबह तड़के 3:30 बजे मुख्य दरवाजा तोड़कर घुस आए गुंडे...रिटायर अधिकारी और शिक्षक पत्नी को बनाया बंधक...1 लाख कैश, लाखों के जेवरातों की आराम से डकैती

लंबे समय से निशांत के पीछे पड़ी एसटीएफ को शनिवार की रात सूचना मिली थी वह बेगूसराय नगर क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले में छुपकर रह रहा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर उसे साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि लखीसराय जिला के बड़हिया थाना के जैतपुर गांव निवासी स्व. रामनरेश सिंह के पुत्र निशांत कुमार उर्फ कारेलाल पर लखीसराय एवं पटना जिला में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट एवं हत्या के दस मामले दर्ज हैं तथा लंबे समय से फरार चल रहा है।

विगत जनवरी में निशांत को फरार घोषित करते हुए 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। निशांत उर्फ कारेलाल का लंबे समय का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। अपने गिरोह के साथ मात्र दो-तीन साल में ताबड़तोड़ अपराध कर सुर्खियों में आए निशांत के परिवार का भी कोई आपराधिक बैकग्राऊंड नहीं है। इसके बाद भी कम समय में ही उसने हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी की दस घटनाओं को अंजाम दिया है। दर्ज कांडों में सबसे अधिक आठ केस बड़हिया थाना में दर्ज हैं, जबकि एक केस वीरूपुर और एक केस पटना जिले के बाढ़ थाना में दर्ज हैं। निशांत की गिरफ्तारी से कई बड़े मामले का पर्दाफाश होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस संबंध में विशेष जानकारी दिए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें