अप्रैल,20,2024
spot_img

बेगूसराय में ताबड़तोड़ वारदात : रेलकर्मी की घर में घुसकर हत्या, व्यवसायी को मारी गोली

spot_img
spot_img
बेगूसराय, 25 मार्च।बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की रात ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दिया है। देर रात बरौनी रेलवे कॉलोनी में एक रेलवे कर्मचारी गोली मारकर हत्या कर दी। लोहियानगर ओपी क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि, गुरुवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा में एक युवक का शव बरामद किया गया है।
पहली घटना बरौनी रेलवे कॉलोनी की है, यहां बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर रेल विद्युत विभाग में कार्यरत टेक्निशियन सतीश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र स्थित मोकामा पचमहला का रहने वाला है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई तथा रेल कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बरौनी जंक्शन से सटे बरौनी रेलवे कॉलोनी चिल्ड्रेन पार्क के समीप की है।
जानकारी के अनुसार सतीश चौधरी ड्यूटी करने के बाद वापस अपने सरकारी आवास एल 60-आर आया। इसी दौरान बदमाशों ने उसे बाहर बुलाया, लेकिन बाहर नहीं निकलने पर घर में घुसकर बिछावन पर ही गोलियों से भून डाला। सीना में ताबड़तोड़ तीन गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रेलवे और पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। प्रेम प्रसंग के कारण यह हत्या किये जाने की चर्चा चल रही है।
दूसरी घटना लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के लोहिया नगर दुर्गा मंदिर के समीप की है। यहां बदमाशों ने कचरा व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने राजीव को घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी। गोली मारने के बाद उसे मरा हुआ समझकर बदमाश भाग निकले, आवाज सुन कर दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव की है। यहां से गुरुवार की सुबह पुलिस ने कबीर मठ के समीप सड़क किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद शव फेंका गया है। फिलहाल तीनों वारदातों को लेकर पुलिस महकमा में गहमागहमी मची हुई है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें