अप्रैल,19,2024
spot_img

बेगूसराय में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने महिलाओं के साथ मिलकर किया हमला, हथियार समेत गिरफ्तार अपने साथी को भी कराया पुलिस के चंगुल से मुक्त, तीन पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडे से पीट किया जख्मी

spot_img
spot_img
बेगूसराय। जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। मंगलवार की रात अपराधियों ने छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दो सिपाही एवं एक चौकीदार घायल हो गए हैं। हमला करने वालों ने हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए बदमाश को भी छुड़़ा लिया।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव की है।
मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया की रात में गुप्त सूचना मिली आर्म्स एक्ट का आरोपी अशोक यादव खोरमपुर गांव में कुछ अपराधियों के साथ छुपा हुआ हैै। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने खोरमपुर गांव में छापेमारी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद जैसे ही पुलिस टीम आगे बढ़ी तो पीछे से बदमाशों ने स्थानीय महिला-पुरुष को साथ लेकर पुलिस टीम पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जिसमें जवान मुकेश सिंह, संतोष कुमार और चौकीदार घायल हो गए तथा अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, एक को पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ की जा रही है।
घायल पुलिस कर्मियों का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में कराने के साथ-साथ हमला करने वालों की पहचान तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, पुलिसिया कार्रवाई के भय से खोरमपुर में दहशत का माहौल है तथा संबंधित मोहल्ले के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। लोगों ने पुलिस पर अपराधी को पकड़ने के बहाने घर में घुसकर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections| बीच फंसी मां...छुआछूत...अटक कर सटक जाएंगे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें