अप्रैल,25,2024
spot_img

बेगूसराय में सनसनी, घर में चल रही थी युवती की शादी की तैयारी, इधर, दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या से मचा कोहराम, खेत में मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय,देशज न्यूज। जिले के डंडारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक लड़की की लाश बरामद की गई। बगैर कपड़ों के खेत में लाश मिलने से आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने प्रेमी पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान राजोपुर निवासी शशिभूषण महतो की बेटी अन्नू कुमारी के रूप में की गई है। अन्नू स्नातक द्वितीय खंड की छात्रा थी तथा 21 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर से की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उसकी लाश बरामद की गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रविवार की शाम भी वह दूध लाने गई थी। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

रातभर विभिन्न जगहों पर खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला, इसी दौरान सोमवार को घर के बगल में ही मक्के के एक खेत से नग्न अवस्था में लाश बरामद की गई। परिजनों के अनुसार अन्नू का गांव के ही एक दूसरी जाति के राहुल नामक लड़के से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन महीना पहले राहुल की शादी हो गई, लेकिन उसके बावजूद अन्नू की शादी नहीं होने देना चाहता था। मृतका के चाचा ने राहुल पर ही घर से बाहर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि तमाम पहलुओं पर जांच—पड़ताल की जा रही है, बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें