अप्रैल,26,2024
spot_img

jdu state president distributed blanket बेगूसराय में जदयू के बिहार अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा, बहुत जल्द होगा बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार, हार पर करेंगे मंथन

spot_img
spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज न्यूज। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बहुत जल्द बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। एनडीए गठबंधन के सभी नेता आपस में विचार विमर्श कर रहे हैं, एक सप्ताह के अंदर सुखद परिणाम सामने आएगा। रविवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के केशावे स्थित आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मानव की सेवा मानवता की सेवा है, गरीबों के बीच कंबल वितरण के बाद हम पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विचार-विमर्श भी करेंगे।
इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से जिस विधानसभा में भी बीते चुनाव में चूक हुई उस पर चर्चा करेंगे। हम मंथन करेंगे कहां कमजोरी हुई, जिससे वहां हार का सामना करना पड़ा। हरि कंस्ट्रक्शन एंड एसोसिएट के सौजन्य से आयोजित कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के बीच ठंड के समय में कंबल का सहारा देना मानव सेवा का बड़ा काम है। बोगो सिंह के द्वारा बीते 24 वर्ष से चल रहा है यह कार्य कर अद्भुत है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। समाज के हर तबके का विकास हो रहा है। 15 वर्षों में बिहार जिस ऊंचाई पर पहुंची है, वह बताती है कि सूबे की तस्वीर और तकदीर बदली है। मूलभूत सुविधाओं में व्यापक विस्तार हुआ है, बिजली, पानी, सड़क की स्थिति सुधरी है। शिक्षा और स्वास्थ की हालत बहुत ही बदल गई है। 15 वर्षो में हुए विकास ने यह साबित कर दिया कि आजादी के बाद कभी इतना विकास नहीं हुआ। गली-गली में सड़क बन रही है, खेत से लेकर स्थान तक बिजली पहुंच रही है, हर घर में शौचालय बन गया, अब गांव में सौर ऊर्जा लगाया जा रहा है। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास से कभी पीछे नहीं हटेगी।
मौके पर केशावे में पांच सौ एवं मध्य विद्यालय बागडोव में दो हजार लोगों के बीच प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोगो सिंह ने कहा कि राजनीति हमारी पूजा है, हम अपने कर्म पथ पर आगे भी इसी तरह चलते रहेंगे। मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं, समाज हित में हमारा यह अभियान चलता रहेगा। इस मौके पर जदयू के पंचायत से लेकर प्रखंड अध्यक्ष तक को सम्मानित भी किया गया। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, लोकसभा प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, प्रवक्ता संजय कुमार, वरिष्ठ नेता अरुण महतों, अमर कुमार, महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश जैन, युवा जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, छात्र जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम विनय सिंह एवं गजानंद राय समेत जिला भर के सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहली बार बेगूसराय आए प्रदेश अध्यक्ष का सिमरिया पुल के समीप जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी प्रयंकारी आग, एक-एक कर ब्लॉस्ट होते गए Gas Cylinders, दो की जिंदा Unconfirmed Death, कई झुलसे, Rescue

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें