मार्च,29,2024
spot_img

महाराष्ट्र सरकार ने कर दी है हिंदुस्तान और मराठा सम्मान की हत्या, वीर शिवाजी, शांभा जी, बाजी राव रो रहे होंगे : गिरिराज सिंह

spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने लता मंगेशकर एवं सचिन तेंदुलकर समेत अन्य सेलिब्रिटी के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए जांच संबंधी आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि ‘देश का दुर्भाग्य देखिए रेहाना और मियां खलीफा हिंदुस्तान के खिलाफ बोले तो ठीक और देश का मस्तक ऊँचा करने वाले मणि लता दी और तेंदुलकर देश के पक्ष में जाएं तो उनके खिलाफ जांच। यह हिंदुस्तान और मराठा सम्मान की हत्या हुई है। वीर शिवा जी, शांभा जी, बाजी राव रो रहे होंगे।’

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

गिरिराज सिंह द्वारा मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला उठाए जाने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का जबरदस्त विरोध किया है। एक यूजर ने कहा है कि महाराष्ट्र की अब हवा ही खराब और जहरीली है। पालघर साधु हत्या पर चुप्पी, सुशांत सिंह राजपूत हत्या पर चुप्पी, पूर्व नेवी अफसर पर कालिख पोती, कंगना राणावत पर दिखाई मर्दानगी, अर्नब गोस्वामी पर एफआईआर और गिरफ्तारी, देशघातियों की तरफदारी तथा राष्ट्र वादियों की इंक्वायरी, यह है ठाकरे का महाराष्ट्र।

किसान आंदोलन के समर्थन में पॉप स्टार रिहाना के द्वारा ट्वीट करने के बाद बॉलीवुड एवं खेल से जुड़ी विभिन्न हस्तियों ने जब ट्विटर के माध्यम से सरकार के निर्णय का समर्थन किया तो महाराष्ट्र सरकार ने भारत रत्न लता मंगेशकर, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार एवं अजय देवगन समेत कई अन्य हस्तियों के खिलाफ इंटेलिजेंस विभाग को जांच करने का आदेश दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय का जबरदस्त विरोध हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें