अप्रैल,20,2024
spot_img

चुनावी हिंदू हैं ममता दीदी और राहुल, समझ में नहीं आ रहा मंदिर जाएं या मस्जिद : गिरिराज सिंह

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कराए जा रहे चंडी पाठ को लेकर जोरदार हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा। गिरिराज सिंह बुधवार को कहा है कि बंगाल में रोहिंग्या के साथ-साथ ममता दीदी भी नर्वस हैं। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मंदिर जाएं या मस्जिद। यह कमाल मोदी जी का है। ममता दीदी और राहुल गांधी चुनावी हिंदू हैं, यह सालों भर तुष्टीकरण करते हैं और चुनाव के समय जनता और मोदी जी के दबाव में मंदिर पहुंच जाते हैं। सत्ता हाथ लगते ही इनके द्वारा दुर्गा पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी जी ने कमाल कर दिया। जो लोग कल तक मस्जिदों में टोपी लगाकर सर झुकाते थे, उन्हें मैंने गुजरात के चुनाव में मंदिर-मंदिर जाते देखा, कोट के उपर जनेऊ पहने हुए देखा, वाह मोदी जी। बंगाल में दीदी को देख रहे हैं, वहां हिंदुओं को दुर्गा विसर्जन के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। ममता बनर्जी के मंत्री फरीद डॉन अखबार को कहते थे कि यह देखिए कोलकाता में भी करांची है। लेकिन आज दीदी चंडी पाठ कर रही है, दीदी चुनाव जो न कराए आपको।
पहले सरस्वती पूजा को प्रतिबंधित किया, फिर शक्ति उपासना के महापर्व दुर्गापूजा को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए और अब इन्हें चंडीपाठ और शिवरात्रि याद आ रही। सिर्फ वोट के लिए फरेब करने वालों को अबकी बंगाल की जनता करारा जवाब देगी। ये पब्लिक है, सब जानती है, सब समझती है, जय श्री राम। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में एक मंच पर चंडी पाठ किया, जिसके बाद गिरिराज सिंह हमलावार हो गए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें