मार्च,29,2024
spot_img

Shot Dead in Begusarai दरवाजे पर सोए बुजुर्ग दिव्यांग की गोली मारकर हत्या, शक पत्नी पर

spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज न्यूज। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। मंगलवार की देर रात मंसूरचक थाने से महज दो सौ गज की दूरी पर गणपतौल वार्ड- 13 में बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर सोए एक बुजुर्ग दिव्यांग को गोलियों से भून डाला। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय दिव्यांग विनोद चौधरी उर्फ बिनो चौधरी के (Elderly Divyang shot dead at the door) रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अपनी पत्नी ममता देवी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका अपने पत्नी से झगड़ा (Elderly Divyang shot dead at the door) चल रहा है। पत्नी ने कई बार उसकी हत्या करवाने का भी प्रयास किया तथा बार-बार सभी की हत्या करवाने की धमकी दे रही थी।
प्रमोद ने बताया कि 2003 में उसकी शादी बरौनी के शोकहारा में हुई और दो पुत्री भी है। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही पत्नी से मनमुटाव होने लगा। इस मामले में कई बार पंचायत हुई और मेल-मिलाप करवा (Elderly Divyang shot dead at the door) दिया गया। लेकिन पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी और बार बार घर के सदस्यों की हत्या करवाने की धमकी देती थी। उसी ने रात करीब डेढ़ बजे अपने गुर्गों के द्वारा दरवाजे पर सोए मेरे पिता की हत्या करवाई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें