अप्रैल,19,2024
spot_img

बेगूसराय में लूटपाट का विरोध करने पर भाजपा नेता के भाई को मारी गोली

spot_img
spot_img
बेगूसराय 16 मार्च। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। सोमवार की रात बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान डंडारी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुमित कुमार गुड्डू के भाई सीएसपी संचालक विपिन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल डंडारी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी विपिन कुमार को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इधर गोलीबारी की खबर मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इन लोगों ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। इस घटना से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। बेगूसराय की जनता को अपराधियों की गोद में बैठकर सिसकते और दम तोड़ते नहीं देख सकते हैं।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विपिन खगड़िया से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-31 पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के समीप घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने निशाना बनाया और गोली मारकर उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, साहेबपुर कमाल थाना प्रभारी का कहना है कि पेट्रोलिंग से लौटने के दौरान वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला तो उसे उठाकर इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएचसी में भर्ती कराया तथा इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घटना की छानबीन और अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Samastipur News | Kusheshwarsthan जुरौना चैती दुर्गापूजा में शराब परोसने आया था Samastipur RJD अध्यक्ष का बेटा, ठूंसकर लाया था दारू, शार्गिंद के साथ धराया

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें