मार्च,28,2024
spot_img

बेगूसराय में अपराधियों ने किसान की पहले जमकर पिटाई की फिर गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह और जमीनी विवाद में उलझी पुलिस, इलाके में आक्रोश, गुस्सा, सनसनी

spot_img
spot_img

बेगूसराय। बेगूसराय में  शुक्रवार की रात  बदमाशों ने  गोली मारकर एक किसान की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया। घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के राटन गांव की है। मृतक किसान की पहचान स्थानीय निवासी सुरेश महतों के रूप में की गई। हत्या के बाद  इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुरेश महतो रात में घर से खाना खाकर सोने के लिए कुछ ही दूरी पर स्थित डेरा पर चले गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले जमकर उनकी पिटाई की, और फिर गोली मार दिया। सुबह जब घर के लोग डेरे पर गए तो वहां खून से लथपथ लाश देखकर हल्ला मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए।
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की छानबीन कर रही है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने सोये हालत में  ही उनपर हमला किया होगा। घटना के संबंध में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  कुछ लोग जहां इसे जमीन विवाद बता रहे हैं, वहीं, कुछ लोग घटना का कारण करीब एक माह पहले मृतक के पुत्री द्वारा किए गए प्रेम विवाह को बता रहे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024 | BJP के Bihar चुनाव में होंगे 40 Star, प्रचारकों की इस सूची में Darbhanga की भी दिग्गज

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें