अप्रैल,19,2024
spot_img

बेगूसराय में दिनदहाड़े बैंक से करीब पांच लाख की लूट, शाम 4 बजे अपराधियों का तांडव

spot_img
spot_img
बेगूसराय, देशज न्यूज । बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को यहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय स्टेट बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना गढ़हारा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक चौक के समीप की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार को शाम करीब चार बजे जब भारतीय स्टेट बैंक के ठकुरीचक ब्रांच में ग्राहकों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोल दिया। इसके बाद कैशियर को हथियार के बल पर कब्जा में लेकर काउंटर में रखा चार लाख 91 हजार दो सौ रुपया लेकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
लूटपाट के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है, अपराधियों की गिरफ्तारी से छापेमारी चल रही है। बैंक एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। एसपी अवकाश कुमार ने लूट की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:  UP News: Congress प्रत्याशी कर रहे हैं Rahul से अधिक Akhilesh की मांग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें