अप्रैल,24,2024
spot_img

बेगूसराय में जमीन विवाद में पीट-पीटकर एक की हत्या, तीन की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। जिले में जमीन विवाद के कारण हत्या और मारपीट का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को भी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सिंघौल ओपी क्षेत्र के रचियाही निवासी भाजो रजक के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर...दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पड़ोसी हरेराम रजक के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थाना पुलिस से मामले के समाधान की गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस विपक्षी के पक्ष में ही काम करती रही। पंचायत स्तर पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ, लेकिन फिर भी हरेराम रजक उसे मान नहीं रहा था। शनिवार को भी हरेराम ने जबरदस्ती दीवार देना शुरू किया, जिसका भाजो रजक ने विरोध किया।
बेगूसराय में जमीन विवाद में पीट-पीटकर एक की हत्या, तीन की हालत नाजुक

इससे आक्रोशित होकर हरेराम के परिवार के सभी लोगों ने मिलकर भाजो को अपने घर में बंद कर लाठी डंडे और ईंट से जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने गए मीना देवी, कोमल कुमारी और संतोष कुमार को भी जमकर पीटा गया। गंभीर रूप से जख्मी भाजो रजक को परिजनों ने सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें