अप्रैल,25,2024
spot_img

अरुणाचल में सेना का ट्रक 4 हजार फीट नीचे गिरा, बिहार के जवान समेत कई की मौत,गया में मातम

spot_img
spot_img
spot_img

गया, देशज न्यूज।  अरुणाचल प्रदेश में सेना का ट्रक चार हजार फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में गया जिले के अलीपुर थाना के केसपा निवासी रौशन आर्मी में नायक के पद पर तैनात रौशन कुमार समेत कई जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है, सेना के सभी जवान दुश्मनों के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए निकले थे इसी दौरान हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

जानकारी मिलते ही रौशन के परिवार में मातम छा गया है। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। रौशन  शुक्रवार को ही वीडियो कॉल  से अपने परिवार के सदस्यों सेबात की थी। वहीं,जल्द ही छुट्टी लेकर घर वापस आने की बात कही थी। रौशन पिछले फरवरी-मार्च महीने में गांव आए थे। साथ ही, अपने नए घर का गृह प्रवेश किया था।

जानकारी के अनुसार, रौशन की शादी रेशमी कुमारी से वर्ष 2016 में हुई थी। उसके बड़े भाई दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वही पिता पटना में रहकर निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। शहीद रौशन ने साल 2014 में आर्मी जवान के रूप में ज्वाईन किया था। वो लगातार तीन साल तक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएसजी में भी सेवा दे चुके हैं। अभी अरुणाचल में आर्मी के नायक के पद पर अपनी सेवायें दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले वृद्ध को मारी बाइक सवार ने ठोकर, फिर खुद सड़क पर लुढ़का...पीछे से पिकअप आकर चढ़ गया मुंह पर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें