अप्रैल,25,2024
spot_img

बिहार में कोरोना के खिलाफ लड़ाई होगी और तेज, महामारी से निपटने को 80 करोड़ रुपए की मंजूरी,

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, 31 मार्च। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ( Mangal Pandey) ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए विभाग ने 80 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और (80 crore approved, corona epidemic) तेज करने के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीद की जायेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को यहां बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में बिहार ने बाजी मारी है। साथ ही सतर्क भी है। कोरोना महामारी के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए विभाग और भी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। इस महामारी से बचाव के लिए सभी आावश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए विभाग ने बिहार चिकित्सा सेवायें एवं आधारभूत (80 crore approved, corona epidemic) संरचना निगम को 80 करोड़ रुपया जारी किया है। इस बाबत विभागीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि यह राशि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्मूलन कोष से उपलब्ध करायी जा रही है। साथ ही कहा कि कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए अधिकारियों और संबंधित अस्पताल को स्पष्ट निर्देश है कि कोरोना संदिग्ध की जांच ज्यादा से ज्यादा संख्या में की जाए। मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि अपनी बारी (80 crore approved, corona epidemic) आने पर कोविड का टीका अवश्य लगाएं। यह पूरी तरह सुरक्षित है। देश के प्रसिद्ध डॉक्टर के साथ करोड़ों की संख्या में आम लोगों ने कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhwapur News |Nepal के मटिहानी में आग बनीं प्रचंड....200 घर जले, करोड़ों की नसीब खाक...12 बजे दोपहर की आग, 10 घंटे बाद भी बुझी नहीं...लहकीं...राख बनते झड़ते गए हजारों परिवारों के अरमान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें