मार्च,29,2024
spot_img

बिहार में कोरोना 60 हजार के समीप, फिर मिले 2297 संक्रमित, दरभंगा में 46

spot_img
spot_img

राजधानी पटना बना कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट     

पटना, देशज न्यूज। बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। सोमवार को राज्य में कुल 2297 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इस तरह राज्य में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 59 हजार, 567 हो गई है। इनमें राजधानी पटना से ही कुल 293 संक्रमित हैं। (60 Thousand positive case in Bihar)

 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अररिया में 24, अरवल में 10, औरंगाबाद में 46, बांका में 45, बेगूसराय में 130, भागलपुर में 44, भोजपुर में 84, बक्सर में 49, दरभंगा में 46, गया में 91, पूर्वी चंपारण में 96, गोपालगंज में 27, जमुई में 21, जहानाबाद में 17, कैमूर में 17, कटिहार में 137, खगड़िया में 51, किशनगंज में 9, लखीसराय में 26, मधेपुरा में 20, मधुबनी में 95, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 82, नालंदा में 84, नवादा में 22, पटना में 293, पूर्णिया में 72, रोहतास में 68, सहरसा में 90, समस्तीपुर में 46, सारण में 72, शेखपुरा में 30, शिवहर में 8, सीतामढ़ी में 69, सीवान में 57, सुपौल में 57, वैशाली में 115 और पश्चिमी चंपारण में 37 नए संक्रमित मिले हैं। सोमवार को जारी सूची के अनुसार कई जिलों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। (60 Thousand positive case in Bihar)

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Ranchi जा रही बस से मिलीं विदेशी मूल सिगरेट का जखीरा

बड़ों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से जल्दी स्वस्थ हो रहे नवजात
सामान्य उम्र अथवा अधिक उम्र के कोरोना संक्रमित लोगों की अपेक्षा नवजात बच्चों पर कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है। ऐसे बच्चे बड़ों की अपेक्षा जल्दी स्वस्थ हो रहे हैं। बड़ी उम्र के संक्रमितों को स्वस्थ होने में जहां सात से 14 दिन का समय लग रहा हैवहीं नवजात बच्चे तीन से चार दिन में ही पॉजिटिव से निगेटिव हो रहे हैं।(60 Thousand positive case in Bihar)

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | समस्तीपुर में पेट्रोल पंपकर्मी से 4 लाख की लूट

 

संक्रमित मां से जन्म लेने वाले बच्चे में भी संक्रमण का प्रकोप नहीं के बराबर हो रहा है। यह खुलासा एम्स पटना में जन्मे 11 बच्चों के अध्ययन के बाद एम्स पटना के डॉक्टरों ने किया है। एम्स के वरीय चिकित्सक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण प्रसाद नवजात बच्चों पर हुए शोध में शामिल थे। अपने अध्ययन के बाद उन्होंने बताया कि बड़ों की अपेक्षा बच्चों में कोरोना वायरस की सक्रियता कम रहती है। बच्चे बड़ों की अपेक्षा जल्दी स्वस्थ हो जा रहे हैं। बच्चों में मां से प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। (60 Thousand positive case in Bihar)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें