अप्रैल,19,2024
spot_img

पटना में बाहर से आने वाले यात्रियों की जंक्शन पर हुई जांच, यात्रियों और तीन रेलकर्मियों समेत 14 लोग मिले कोरोना पॉजिटिवि

spot_img
spot_img

पटना। बिहार में संक्रमण की रफ्तार अब तेज हो गई है। पटना जंक्शन पर गुरुवार को बाहर से आने वाले 11 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि तीन रेलकर्मी भी कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं।

 

 

 

बिहार के पटना जंक्शन पर गुरुवार को बाहर से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें कुल 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसमें रेलवे के भी तीन कर्मचारी शामिल हैं। आज बाहर से आए प्रवासियों और रेल कर्मचारियो समेत 97 लोगों की जांच की गई।

 

 

 

रेलवे अधिकारियों की ओर से प्रशासन को दी गई जानकारी के मुताबिक मुम्बई से पटना और पटना होकर गुजरने वाली कुल ट्रेनें 16 हैं जो नियमित चलती हैं। रेलवे अधिकारियों ने सभी ट्रेनों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है। गुरुवार की देर रात कुर्ला से पहली ट्रेन पहुंच रही है, जिसमें से उतरने वाले यात्रियों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

 

 

 

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से आने हर यात्री का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने पटना के चार रेलवे स्टेशनों पर कोरोना जांच के लिए व्यवस्था की है।

 

 

 

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए होटल पाटलिपुत्र अशोका में 165, मोड़ स्थित राधा स्वामी में 50 बेड, सभी अनुमंडल अस्पताल में 50- 50 बेड, कंगन घाट स्थित टूरिस्ट सेंटर में 100 बेड और सभी अनुमंडल मुख्यालय में 100- 100 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों को भर्ती करने के लिए पीएमसीएच और एनएमसीएच में भी सुरक्षित बेड रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Muzaffarpur Court में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पर परिवाद वाला आपराधिक मुकदमा

 

 

 

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान जिन मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होगी उसे जिला स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया जाएगा और  जो मरीज संदिग्ध रहेंगे उन्हें संबंधित अनुमंडल स्तर पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर भेजा जाएगा।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों की वजह से बिहार के रहने वाले लोगों का लौटना शुरू हो गया है। इसके लिए कई विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। महाराष्ट्र से लोगों को लेकर पहली विशेष ट्रेन 10 अप्रैल को दानापुर जंक्शन पहुंचेगी। दानापुर में सभी यात्रियों की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। महाराष्ट्र से आने वाले पैसेंजर्स की जांच के लिए 75 मेडिकल टीम तैनात की गई है। ये टीमें पटना और दानापुर जंक्शन पर जांच करेगी। दानापुर में दो बड़े आइसोलेशन सेंटर भी बनाए गए हैं, जहां जांच में पाए गए पॉजिटिव मरीजों को रखने का इंतजाम है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें