अप्रैल,26,2024
spot_img

नवादा में शराबी ने बाइक से चार महिलाओं को रौंदा, एक की मौके पर ही मौत, तीन अन्य जख्मी, बाइक को जब्त करने पहुंची पुलिस तो बाइक से मिली शराब

spot_img
spot_img
spot_img

खबरों में बनिए आत्मनिर्भर, कहीं और जाने की जरूरत नहीं, लगातार खबरों के लिए डाउनलोड कीजिए देशज टाइम्स ऐप, यहां पढ़िए हर रविवार साप्ताहिक शानदार, देश-विदेश की सामयिक घटनाओं को समेटे खास विश्लेषण, विशेष-विशिष्ट लेखकों का आलेख, साथ में घटनाओं को समेटे दैनिक सांध्य, लगातार ब्रेकिंग खबरें, कार्टून, फोटो गैलरी के साथ देशज टाइम्स ऐप जरूर डाउनलोड करें…. Bit.ly/DeshajAPP

नवादा,25 मार्च। जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के आश्रम मुख्य पथ पर गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को शराब तस्करों ने बाइक से टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह की पत्नी सुनैना देवी की मौत हो गई है, वह जमुई जिले की निवासी बताई गई है। घायलों में प्रतिमा देवी,नंदनी देवी ,नेहा कुमारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सुनैना देवी जमुई जिला के रहने वाली है।
देवर अशोक राम ने बताया है कि सभी लोग अपने घर की ओर आ रहे थे। सभी एक ही परिवार के चार महिला थी। उसी दौरान शराब के नशे में तीन युवक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। उन्होंने कहा है कि इलाका में शराब तस्करों की कारोबारी काफी जोर-शोर से होली महापर्व को लेकर हो रही है। वह तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं जिसके कारण ही इस प्रकार की दुर्घटना घटी है।
इस मामले को लेकर पुलिस ने जब बाइक को जब्त किया तो उस बाइक से शराब भी बरामद की गई है। बताया जाता है कि मृतक सुनैना देवी के ही परिवार के सभी घायल है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें