अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी में पोखर विवाद के बाद  मुजफ्फरपुर में जितना लूटना हो लूट ले जाओ मछली के विवाद में दो पक्षों में जमकर झड़प, पुलिस कर रही कैंप  

spot_img
spot_img

मुजफ्फरपुर । जिले के सरैया थाना क्षेत्र के आनंदपुर गंगोलीया गांव में एक निजी पोखर से मछली मारने के क्रम में विवाद हो गया और देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि पोखर में मछलियों की लूट होने लगी।

 

 

 

ऐसा मानो लग रहा था जो जितना लूट सकेगा उतनी मछली लूट ले और विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए हैं ।जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में जिस तरीके से मधुबनी जिले में पोखर के विवाद में घटना हुई है उसके बाद से पुलिस लगातार एक्टिवेट हो गई है जिस कारण एक बड़ी घटना होने से बच गयी ।
 पूछे जाने पर गुरुवार को थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मछली मारने के विवाद में कुछ मछलियां लूट ली गई थी। ऐसा आरोप लगाया गया था एक पक्ष के द्वारा लेकिन  पुलिस  ससमय पहुंचकर मामला को शांत कराया है और इलाके में शांति कायम करने के लिए पुलिस गश्ती कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bhagalpur News| कुख्यात Niranjan Yadav की गोली मारकर हत्या, फोन किया, बुलाया...20 मिनट बाद मिली लाश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें