मई,9,2024
spot_img

बेनीपुर में नगर परिषद के कचरा डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जल्द उपलब्ध जमीन लेगा आकार

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर। अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने मंगलवार को भूमि सुधार अपर समाहर्ता के साथ नगर परिषद के कचरा डंपिंग ग्राउंड एवं कचरा प्रोसेसिंग प्लांट  के लिए भूमि का स्थल निरीक्षण किया।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद द्वारा पिछले 8 वर्षों से कचरा डंपिंग के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण यत्र तत्र कभी मुख्य मार्ग के बगल में तो कभी व्यापार मंडल के क्षेत्र में तो कभी पोहद्दी के निजी भूमि में कचरा जमा कर दिया जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था और लोग हमेशा विभिन्न स्तरों पर शिकायत किया करते थे।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| 2000 असामाजिक तत्वों पर 107

 

 

इस बीच नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुरेंद्र झा एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा के पहल पर कचरा प्रोसेसिंग प्लांट क्रय कर रखा गया एवं अंचल स्तर से लेकर जिला स्तर तक भूमि उपलब्ध कराने की मांग किया करते थे ा लेकिन विभिन्न स्तरों पर जमीन की खोजबीन के बावजूद भी अड़चनें खड़ा हुआ करती थी, लेकिन आज अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा भूमि सुधार उप समाहर्ता चंदन कुमार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा की उपस्थिति में बहेरा बलनी के बीच कॉसर सिसैला चौर  में भूमि का चयन चयन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Benipur News| 2000 असामाजिक तत्वों पर 107

 

 

 

इसमें दरभंगा नगर निगम के लिए 10 एकड़ भूमि एवं बेनीपुर नगर परिषद के लिए 5 एकड़ भूमि का पैमाइश कर हस्त गत कराया गया। अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा ने बताया कि आम लोगों के सुविधा एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह भूमि नगर निगम एवं नगर परिषद को उपलब्ध कराया गया है जिससे कि कचरा का निष्पादन कर उर्वरक निर्माण किया जा सके और स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें