अप्रैल,25,2024
spot_img

बेनीपुर में भूमि विवाद में हिंसक झड़प, मारपीट में एक ही समुदाय के डेढ़ दर्जन लोग जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स न्यूज। बहेड़ा थाना क्षेत्र के कजियाना गांव में शुक्रवार को हिंसक भूमि विवाद में खून जमकर बहा। मारपीट में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बहेड़ा पीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घायलों में एक पक्ष के अब्दुल सलाम  अंसारी, समीना खातून, असद अंसारी, मिसबाहउल सलाम, सैफुल सलाम, अमीना खातून, अस्सलाम साधु सलाम, मो. अली मुर्तुजा जबकि दूसरे पक्ष से मनेर अंसारी, मो. सोनू, शकील अंसारी, एजाज सलाम, सलाउद्दीन अंसारी, इकबाल अंसारी, युसूफ अंसारी को स्थानीय लोगों ने बहेड़ा पीएससी में इलाज के लिए भर्ती कराया।

दोनों पक्ष से गंभीर रूप से घायल समीना खातून, मिसबाहउल सलाम, साधु सलाम, मनेर अंसारी, मोहम्मद सोनू, युसूफ अंसारी एवं एजाज सलाम को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अब्दुल सलाम अंसारी एवं मो. शकील अंसारी के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए।

थाना अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि भूमि​ विवाद को लेकर  मारपीट की घटना हुई है लेकिन अभी तक किसी पक्ष से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें