अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में बड़ा हादसा : बाढ़ के पानी में नहाने गए पिता समेत दो बेटों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
बेनीपुर देशज टाइम्स संवाद। बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 21 में घड़ी पर्व मनाने के दौरान भीषण हादसा  हो गया। अपने घर पर पर्व मना रहे बाप समेत दो बेटे पर्व से पहले स्नान करने निकले मगर एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों डूब गए। 
जाकनकारी के अनुसार, अनिल महतो के घर में चल रहा धार्मिक उत्सव का वातावरण मातमी माहौल में तब्दील हो गया। बुधवार को अनिल के परिवार के सभी सदस्य घड़ी पर्व की तैयारी में जुटे हुए थे। घर में उत्सवी माहौल था। अनिल ने भी पर्व का सभी सामान खरीदकर घर में रख दिया। अपने दोनों बेटों के साथ बाढ़ के पानी में नहाने के लिए घर से 2 किलोमीटर दूर मोटरसाइकिल से निकले।
बेनीपुर कटवा पथ के पास चौर में नहाने के दौरान बड़ा बेटा  पानी में फिसल गया। पिता का हाथ पकड़े छोटे बेटे ने भी बड़े भाई को बचाने के लिए दौड़ लगाई। इसी दौरान दोनों पानी में फिसल गए। तीनों बाढ़ के पानी में बह गए। कुछ देर के बाद घर पर सूचना मिली, अनिल अपने दोनों बेटों के साथ बाढ़ के पानी में बह गया। Barh Ke Paani Mein Nahaane Gaye pita aur Do Beton Ki Maut
सूचना आते ही पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। उनके घर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अनिल की पत्नी सुनीता देवी की चीत्कार से इलाका गूंज गया।Barh Ke Paani Mein Nahaane Gaye pita aur Do Beton Ki Maut
दरभंगा के बेनीपुर में बड़ा हादसा : बाढ़ के पानी में नहाने गए पिता समेत दो बेटों की मौत जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान बड़े बेेटे अंशु का पांव पानी में फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख पिता अनिल महतो ने उसे बचाने का प्रयास किया। छोटा बेटा प्रिंस पिता का हाथ पकड़े हुऐ था।दोनों एक साथ गहरे पानी में चले गये। तेज रफ्तार होने के कारण तीनों (पिता व दो बेटे) बाढ़ के पानी में समा गए। यह सूचना मिलते ही अनिल के घर में कोहराम मच गया।
 अनिल मूल रूप से दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के काजी बहरा निवासी थे। उन्होंने  बचपन से ही अपने ननिहाल बेनीपुर में चिकित्सक मामा के सानिध्य में रहकर शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर यहीं से टीईटी परीक्षा पास कर शिक्षक की नौकरी प्राप्त की। वर्तमान में वह बिरौल प्रखंड के जगदीशपुर मध्य विद्यालय पदस्थापित थे।Barh Ke Paani Mein Nahaane Gaye pita aur Do Beton Ki Maut
दरभंगा के बेनीपुर में बड़ा हादसा : बाढ़ के पानी में नहाने गए पिता समेत दो बेटों की मौतउनका एक बेटा अंशु हैदराबाद में रहकर किसी संस्थान में कोचिंग प्राप्त कर रहा था, तो दूसरा बेटा प्रिंस गांव में ही रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा था। सूचना मिलते ही एसडीओ प्रदीप कुमार झा, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा, अध्यक्ष सुनील कुमार अपने दल—बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शवों को खोजने का काम जारी था। Barh Ke Paani Mein Nahaane Gaye pita aur Do Beton Ki Maut
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने...ये आग का अग्निवेग...मचा तांडव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें