अप्रैल,24,2024
spot_img

बहेड़ा में सामाजिक दूरी के बीच मनेंगी दुर्गापूजा,सांस्कृतिक उत्सव, जुलूस, भीड़, डीजे पर रहेगी रोक

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स। बहेड़ा थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों को संबोधित करते बेनीपुर के सीओ भुवनेश्वर झा ने कहा, इस वर्ष दुर्गापूजा के मौके पर किसी भी परिस्थिति में भीड़ का एक साथ जमावड़ा नहीं जुटाना है। पूरी आस्था के साथ कोरोना महामारी को लेकर सामाजिक दूरी का ख्याल रखते ही पूजन कार्यक्रम में लोग भाग लेंगे। बैठक में बीडीओ अमोल मिश्र ने कहा, इस पर्व में किसी भी प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम, विसर्जन जूलूस में भीड़ व डीजे बाजा बजाने की अनुमति किसी भी परिस्थिति में नहीं दी जाएगी। पूजा स्थल पर किसी भी प्रकार की पंडाल नहीं लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Benipur News | रमौली पंचायत के सरपंच शराब तस्करी में गिरफ्तार

इस दौरान शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते थानाध्यक्ष ब्रहृमदेव सिंह ने कहा, सरकार एवं निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश का हम सभी को पालन करना है। नहीं तो अन्य स्थिति में पूजा समिति को चिन्हित कर सदस्यों पर कारवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, इस बार दुर्गा पूजा के साथ चुनाव जैसे लोकतंत्र की महापर्व है। इसमें हर जाति,धर्म के लिए एक समान है। इस दौरान शंकर भगवान पूर्वे, अमित कुमार राय उर्फ बिट्टू, सुनील कुमार झा, कारी लाल देव, आनंद चंद्र झा, शाहिद हुसैन, बीपी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Benipur News | रमौली पंचायत के सरपंच शराब तस्करी में गिरफ्तार

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें